उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 09, 2025 06:51
•
2 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से ब...
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। देर रात भूकंप आने से भय का माहौल है।
रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के समीप था। आईएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किमी. अंदर था। जिसमे वर्तमान समय में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!