अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पौधारोपण पर करोड़ों खर्च, लेकिन जंगल की हरियाली कहां है किसी को नहीं पता

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 09, 2025 10:38 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा पौधारोपण पर करोड़ों खर्च, लेकिन जंगल की हरियाली कहां है किसी को नहीं पता

अल्मोड़ा में धरा को हरा- भरा करने के लिए हर साल वन विभाग की ओर से लाखों की लागत से लाखों पौध रोपित किए जाते हैं। इसके बाद भी विभाग के विभिन्न रेंजों...

अल्मोड़ा में धरा को हरा- भरा करने के लिए हर साल वन विभाग की ओर से लाखों की लागत से लाखों पौध रोपित किए जाते हैं। इसके बाद भी विभाग के विभिन्न रेंजों में सघन वन विकसित नहीं हो पाए हैं।

पिछले पांच सालों में करीब 5.37 करोड़ की लागत से विभिन्न प्रजातियों के 13.86 लाख से अधिक पौधे रोपित करने के बाद भी वनों में पर्याप्त हरीयाली नहीं आ पाई है। अब पौधरोपण के बाद इन पौधों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। सिविल सोयम वन प्रभाग के लमगड़ा, चौबटिया, गणानाथ, कोसी, मृग विहार, बिनसर, जागेश्वर व कनारीछीना रेंजों में 3, 65,668 पौधे रोपित किए गए। इन पौधों को रोपण करने में 1,63,65, 032 रुपये खर्च किए गए।

वहीं अल्मोड़ा वन प्रभाग के सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जौरासी, द्वाराहाट, मोहान व रानीखेत वन रेंजों में 1019999 पौधे लगाए गए। इन पौधों को लगाने में करीब 37380792 रुपये खर्च हुए। इतने पेड़ लगाए जाने के बाद भी आखिर वह दिख नहीं रहे है। जिस तेजी से वन विभाग पौधरोपण कर रहा है उससे तो आज तक कई जंगल तैयार हो जाने चाहिए थे।

अल्मोड़ा वन प्रभाग की स्थिति

  • वर्ष -पौधे -धनराशि
  • 2020, 361342, 12133896
  • 2021, 139000, 4895520
  • 2022, 252280, 8776968
  • 2023, 243350, 9301488
  • 2024, 24027, 2272920
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment