उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में फटा बादल, हर तरफ तबाही जैसा मंजर, काश्तकारों को भारी नुकसान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 30, 2024 07:40 1 views 0 Comments
उत्तरकाशी में फटा बादल, हर तरफ तबाही जैसा मंजर, काश्तकारों को भारी नुकसान

उत्तरकाशी में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। अब उत्तरकाशी में बादल फटने की खबर सामने आई है। यहां नाकुरी गाड़ के बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।...

उत्तरकाशी में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। अब उत्तरकाशी में बादल फटने की खबर सामने आई है। यहां नाकुरी गाड़ के बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। सिंगोट की भी कई जगहों पर लोगों के खेत बर्बाद हो गए। घरों में पानी भर गया और सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। बादल फटने की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गत रात्रि को भारी बारिश और बादल फटने की घटना से ना्कुरी गाड़ ने बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा, ग्रामसभा बरसाली के नाकुरी में काश्तकारों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों के शौचालय, छानिया और घर क्षतिग्रस्त हो गए। मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग की दर्जनों नहरें बाढ़ में बह जाने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राजधानी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment