अल्मोड़ा

भतरौजखान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में 10 लाख कीमत का गांजा जप्त किया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 06, 2024 09:13 2 views 0 Comments
भतरौजखान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में 10 लाख कीमत का गांजा जप्त किया

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान टीम की चपलता से स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में 10 लाख से अधिक कीमत का गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर आया गिरफ्त म...

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान टीम की चपलता से स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में 10 लाख से अधिक कीमत का गांजा भरकर ले जा रहा तस्कर आया गिरफ्त में, एसएसपी ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद ईनाम से किया पुरस्कृत किया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियॉ की जा रही है।

थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भिकियासैण  संजय जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ भिकियासैण पुल के पास चेकिंग की जा रही थी, एक स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK19TA1251 को रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक कार को तेजी से बासोट की तरफ भगा ले गया,जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया गया,लगभग 4.5 किमी0 पीछा करने के बाद ग्राम इनौली को जाने वाली कच्ची सड़क पर कार चालक राजीव रावत हाथ आया।

पुलिस टीम ने शक होने पर कार की तलाशी ली,कार की डिग्गी से चार कट्टों में 41.400 किलोग्राम गांजा (कीमत 10,35,000 रुपये) बरामद होने पर अभियुक्त राजीव रावत को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि कार टैक्सी में चलाता है, जिसे उसने बैंक किस्तों में लिया था, जिसकी किस्ते नही दे पा रहा था अधिक पैसे अर्जित करने के लिये गांजा तस्करी में लिप्त हो गया। वह इस गांजे को इकूखेत-सराईखेत से ला रहा था जिसे रामनगर व काशीपुर क्षेत्र में बेचने के लिये ले जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त राजीव रावत उम्र-38 वर्ष पुत्र हरि सिंह रावत निवासी-ग्राम रिगोंडा, रामनगर जिला नैनीताल, बरामद 41.400 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत- 10,35,000 रुपए (दस लाख पैंतीस हजार रुपए) आँकी गई है, थाना भतरौजखान/चौकी भिकियासैण पुलिस टीम में उ0 नि0 संजय जोशी -चौकी प्रभारी भिकियासैण, कानि0 शमीम अहमद, कानि0 महेन्द्र सिंह, कानि0  हरीश पांडे मौजूद रहे।

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment