अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: कुमाऊँ महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, लोक गायक इंदर आर्या के लोक गीतों में थिरके युवा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 31, 2024 02:58 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा: कुमाऊँ महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, लोक गायक इंदर आर्या के लोक गीतों में थिरके युवा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव की धूम जारी है। यह महोत्सव श्रीराम सांस्कृतिक संस्था की ओर से एसएसजे के सिमक...

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दस दिवसीय कुमाऊँ महोत्सव की धूम जारी है। यह महोत्सव श्रीराम सांस्कृतिक संस्था की ओर से एसएसजे के सिमकनी खेल मैदान में आयोजित कराया जा रहा है।

जिसमें गुरुवार रात महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह मेहरा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद लोक गायक इंदर आर्या ने कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने बोल हीरा बोल, के छू तेरो मन मा….., तेरो लेहंगा के भलो साजी रो…., नजर न लागी तुके…., ढुमक ढुमक जब हिटेली, तू पहाड़ी भाटू मा…., आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, दीपक कुमार, डॉ. संतोष बिष्ट, गीतम भट्ट शर्मा, अमरनाथ सिंह नेगी, वैभव पांडे, चेतन पांडे, मनमोहन चौधरी, प्रमोद रावत, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, खुशी बिष्ट, गीता तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment