अल्मोड़ा

Almora: बदहाल स्वास्थ सेवाओं को लेकर मैडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कार्यालय के बाहर धरना – पूर्व दर्जामंत्री, बिट्टू कर्नाटक

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 02, 2024 09:58 1 views 0 Comments
Almora: बदहाल स्वास्थ सेवाओं को लेकर मैडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कार्यालय के बाहर धरना – पूर्व दर्जामंत्री, बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्ट...

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज अपनी समर्थकों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की पुरजोर मांग की। इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्थापना इसलिए की गई लेकिन मेडिकल कॉलेज के नाम पर बनी कंक्रीट की बिल्डिंग आज लोगों को सामान्य उपचार देने में भी असफल साबित हो रही है।

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि बडे शर्म की बात है कि आज हमारी माताएं,बहनें मेडिकल कालेज में प्रसव के लिए आ रही हैं तो चिकित्सक उन्हें बिना जांचे परखे सीधे हल्द्वानी रेफर कर दे रहे हैं। मेडिकल कालेज में उपचार नही होने पर उन्होंने कहा कि सायं चार बजे बाद जितने दुर्घटना आदि के मरीज आ रहे हैं उन्हें इमरजेंसी कक्ष से ही हल्द्वानी रेफर कर दिया जा रहा है जो मेडिकल कालेज प्रशासन की लापरवाही को स्पष्ट प्रदर्शित करता है।

मेडिकल कालेज की समस्त अव्यवस्थाएं को दुरुस्त कर जनता को राहत प्रदान करे। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज यहां तक कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है,जिससे मरीजों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन सब अव्यवस्थाओं को देखकर यदि अक्टूबर माह के द्वितीय सप्ताह तक इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह अक्टूबर माह के तृतीय सप्ताह में आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की होगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment