अल्मोड़ा

Almora News: रेडियोलॉजिस्ट ने इस्तीफे की चेतावनी दी तब किया कार्यमुक्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 31, 2024 03:02 2 views 0 Comments
Almora News: रेडियोलॉजिस्ट ने इस्तीफे की चेतावनी दी तब किया कार्यमुक्त

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता का तबादला पिछले सप्ताह हल्द्वानी के लिए किया गया था लेकिन उन्हें अभी तक नई तैनातीस्थल के लिए कार...

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता का तबादला पिछले सप्ताह हल्द्वानी के लिए किया गया था लेकिन उन्हें अभी तक नई तैनातीस्थल के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया। शुक्रवार को उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देने की चेतावनी दे डाली।

इसके बाद उन्हें कार्यमुक्त किया गया।इधर, डॉक्टर का आरोप है कि उनके स्थान पर प्रतिस्थानी होने के बावजूद किसी समाजसेवी के दबाव में उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। वहीं, अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कुछ लोगों ने सीएमओ से मिलकर आग्रह किया था कि जनहित में डॉक्टरको अभी कार्यमुक्त न किया जाए।

हालांकि उन्हें शुक्रवार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उधर, इस मामले से चर्चा में आए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे का कहना है कि उन्होंने तो केवल इसलिए आग्रह किया था कि चिकित्सक के जाने से मरीजों को परेशानी होगी क्योंकि उनके स्थान पर कोई प्रतिस्थानी नहीं है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment