अल्मोड़ा

Almora news 14 सितंबर को होगा जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 14, 2024 10:27 1 views 0 Comments
Almora news 14 सितंबर को होगा जनपद के विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन

अल्मोड़ा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय ने बुधवार को जिला न्यायालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौर...

अल्मोड़ा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय ने बुधवार को जिला न्यायालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से 14 सितंबर को जनपद के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन जिला न्यायालय तथा वाह्य स्थित न्यायालय में होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामले,बैंक लोन रिकवरी के मामले,बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना संबंधित,पारिवारिक व वैवाहिक विवाद,चैक बाउन्स के मामले,बिजली व पानी से संबंधित शमनीय विवाद,

मोटर वाहन के शमनीय प्रकृति के मामले एवं शमनीय प्रकृति के अन्य सभी अपराधिक मामलों आदि का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सकता है।उन्होंने सभी आम जनमानस व स्टेक होल्डर से राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment