Almora news : वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 21, 2024 11:05
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचि...
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक- 21/08/2024 को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर में जिला पंचायत परिसर श्रम विभाग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को व अन्य नागरिकों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2016, वरिष्ठ नागरिकों के माता-पिता के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007, कल्याणकारी योजनाओं,साइबर अपराध, साइबर बुलिंग, साइबर स्टोकिंग आदि की जानकारी दी गई व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया व आगामी 14 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गई।
पम्फ़लेट व सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का वितरण किया गया।शिविर में आशा पुरोहित सहायक श्रमायुक्त,राबिया परवीन श्रम प्रवर्तन अधिकारी व पैरा लीगल वालिंटियर गोविन्दी बिष्ट व भावना आर्या उपस्थित रहीं। तत्पश्चात जिला कारागार में भी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!