Almora news: एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 स्मैक तस्कर किए गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 17, 2024 11:10
•
1 views
•
0 Comments
साढ़े चार लाख से अधिक कीमत की 16.32 ग्राम स्मैक बरामद "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के तहत दिए गये निर्देशों के क्रम में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ प...
साढ़े चार लाख से अधिक कीमत की 16.32 ग्राम स्मैक बरामद "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025" के तहत दिए गये निर्देशों के क्रम में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करते हुए ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।
आज दिनांक-17.08.2024 की प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की तरफ 10 मी0 आगे हल्द्वानी रोड पर 02 युवकों (1-महिपाल सिंह के कब्जे से 08 ग्राम व 2- रोहित कुमार के कब्जे से 08.32 ग्राम स्मैक) कुल 16.32 ग्राम स्मैक बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम महिपाल सिंह उम्र-26 वर्ष पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम नैनोली,गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़,
रोहित कुमार उम्र-25 वर्ष पुत्र भूपाल राम निवासी ग्राम पिल्खी, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, के पास से 16.32 ग्राम स्मैक बरामद हूवी जिसकी कीमत 4,89,000 रु0 है।एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 सुन्दर लाल-कोतवाली अल्मोड़ा,कानि0 दीवान सिंह बोरा-एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 राजेश भट्ट – एसओजी अल्मोड़ा
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!