अल्मोड़ा

Almora news अल्मोड़ा पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा बाईक रैली, गूजे भारत माता के जयकारे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 14, 2024 08:16 1 views 0 Comments
Almora news अल्मोड़ा पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा बाईक रैली, गूजे भारत माता के जयकारे

तिरंगा बाईक रैली से आमजन में जगाई देश प्रेम की भावना, हर घर तिरंगा के लिए किया प्रेरित “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधी...

तिरंगा बाईक रैली से आमजन में जगाई देश प्रेम की भावना, हर घर तिरंगा के लिए किया प्रेरित “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 14.08.2024 को तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा से तिरंगा बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

तिरंगा बाईक रैली नगर के मॉल रोड शिखर तिराहे से होकर लक्ष्मेश्वर, पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड बेस तिराहा करबला होते हुए रघुनाथ सिटी मॉल पर सम्पन्न हुई। बाईक रैली के दौरान अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा जोश व देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता जय के नारे लगाकर शहर को गुंजायमान किया, तिरंगा बाईक रैली के दौरान जनमानस को अपने घरों/प्रतिष्ठानों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

तिरंगा बाइक रैली में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,सीओ संचार अल्मोड़ा राजीव कुमार टम्टा,सएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा विजय विक्रम, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता सहित पुलिस कार्यालय शाखाओं,कोतवाली अल्मोड़ा, पुलिस लाईन अल्मोड़ा,पुलिस दूरसंचार,अग्निशमन अल्मोड़ा के अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य आमजन में देश भक्ति की भावना को और अधिक प्रबल कर उनको राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरुक कर हर घर में ससम्मान तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment