अल्मोड़ा

Almora news :पहाड़ के युवाओं की आवाज़ को दबाने का षडयंत्र किया जा रहा है – विनय किरोला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 26, 2024 13:29 1 views 0 Comments
Almora news :पहाड़ के युवाओं की आवाज़ को दबाने का षडयंत्र किया जा रहा है – विनय किरोला

अल्मोड़ा नगर में युवाओं की आवाज़ को दबाने का षडयंत्र है,आम पहाड़ के लोग,पहाड़ के युवाओं, उन्होंने कहा कि ऐसी शक्तियां सक्रिय हो गयी है जो जनता की आवाज़ को...

अल्मोड़ा नगर में युवाओं की आवाज़ को दबाने का षडयंत्र है,आम पहाड़ के लोग,पहाड़ के युवाओं, उन्होंने कहा कि ऐसी शक्तियां सक्रिय हो गयी है जो जनता की आवाज़ को डरा-धमका कर, मुकद्दमे लगा कर खामोश कर देना चाहती है,आज अगर ऐसे षड़यंत्र-दबाव के आगे हम झुक गए, लड़े नही तो भविष्य में कोई जानता कि आवाज़ नही उठा पाएगा। विनय किरोला ने बताया कि वो बेस अस्पताल में किसी परिचित मरीज को देखने गया थे ,icu वार्ड से ऊपर तीखी ढलान में कार्यदायी संस्था के द्वारा बीच सड़क में रोड़ी-बजरी फैलाई हुई थी जिस में मेरी स्कूटी रपटने से किसी तरह बची,कार्यदायी संस्था के लोगो से शिकायत करने पर उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।


इसी तरह बेस चिकित्सालय,मेडिकल कॉलेज में ठेके पर रखे गए गॉर्ड ने बताया कि जो 13000 रुपये के मानदेय पर रखे गए है को 10000 रुपये तनख्वाह के रूप में मिलते है,महीने में एक दिन का अवकाश नही है,12 घंटे और कभी-कभी तो 24 घन्टे की ड्यूटी करवाई जाती है,लेबर कानून की पूर्ण रूप से धज्जियां उड़ाई जा रही है,इस शोषण के खिलाफ मेरे द्वारा बात रखी गयी ,
इसके अतिरिक्त बेस अस्पताल/मेडिकल कॉलेज सार्वजनिक हित के लिए है,किसी के व्यवसायिक हितों के लिए नही है इन सार्वजनिक हितों के लिए हमारे द्वारा आवाज़ उठाई गई ,ये व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर की गई लड़ाई नही है।

ये सब हमारे द्वारा सार्वजनिक हितों को लेकर की गई लड़ाई है,और पहाड़ के युवाओं के हक की बात रखने पर मुझ पर मुकदमे लगा दिए जा रहे है। कोर्ट का पूर्ण सम्मान करते हुए मैं आगे कहना चाहता हूं अल्मोड़ा में जो आंदोलन हुए है,लोग अपने हक के लिए लड़ रहे है कानून का सहारा लेकर,प्रशासन का सहारा लेकर उनको डराने के कोशिश की जा रही है, अल्मोड़ा के समाज मे जो चेतना आयी है,उससे हतोत्साहित करने वाली प्रवृत्तिया खड़ी हो गयी है,सारा सिस्टम ठेके में चला गया है,जो हमारे पहाड़ के लोगो का हर तरह से शोषण कर रहे है जिसका डट कर मुकाबला करने की जरूरत है।


लोगो ने प्रण लिया कि इस तरह की हतोत्साहित करने वाली ताकतों के खिलाफ अंतिम समय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
आज की इस प्रेस-वार्ता में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ जे0सी0दुर्गापाल,रानीधारा सँघर्ष समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र पाण्डे,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व ऐ0जी0एम महेंद्र गैडा,श्याम सिंह,आशीष जोशी,विशाल वर्मा,पी0एस0रावत,उमा अलमिया,हंसी रावत,कमला बिष्ट,सुजीत टम्टा, सुमित नज्जोन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment