Almora: मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 09, 2024 10:28
•
2 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के निर्देशन में दिनांक- 09/09/2024 को जसमीत कौर सच...
अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के निर्देशन में दिनांक- 09/09/2024 को जसमीत कौर सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति रानीखेत द्वारा मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा उपस्थित छात्र /छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों के अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों, नालसा टोल - फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी।
घरेलू हिंसा के तहत महिलाओं के विशेष कानूनी अधिकार, यातायात के नियमों,सड़क सुरक्षा के नियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न ( रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम,2013, POSH Act, " गिरफ्तारी - पूर्व , गिरफ्तारी और रिमांड चरण में न्याय तक शीघ्र पहुंचे, जिला देहरादून और हल्द्वानी ( नैनीताल) में कार्यरत वाणिज्यिक न्यायालय की भूमिका और लाभों व पूर्व -संस्था मध्यस्थता और निपटान नियम, 2018, अनैतिक तस्करी, मानव तस्करी (रोकथाम,देखभाल और पुनर्वास)अधिनियम 2021 के दुष्प्रभाव ,
नालसा ( नशीली दवाओं के दुरूपयोग और नशीली दवाओं के खतरे से पीडितों के लिए (कानूनी सेवाएं) योजना 2015, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं MANAS ( मादक पदार्थ निषेध असूचना केन्द्र) हेल्पलाइन नंबर 1933,ई- मेल : info.ncbmanas@gov.in और वेबसाइट:ncbmanas.gov.in भारत सरकार ला्न्च पहली ट्रोल फ्री राष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी हेल्पलाइन के विषय में बताया गया व Anti drug campaign की विडियो भी उपस्थित छात्र /छात्राओं को दिखाई गई तथा आगामी 14 सितम्बर 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में पैरा लीगल वालिंटियर मो0 वसीम उपस्थित रहें |
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!