पौड़ी के धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर हादसा, 15 फीट नीचे खाई में गिरी मारुति ईको, एक की मौत, चालक समेत दो घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 27, 2026 06:49
•
94 views
•
0 Comments
पौड़ी के धुमाकोट तहसील मुख्यालय के करीब पांच किमी दूर धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास एक मारुति इको वैन खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। 112 की सूचना पर धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धुमाकोट में भर्ती कराया गया है। धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि सोमवार देर शाम अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही मारुति ईको वैन जड़ाऊखांद से करीब 400 मीटर पहले अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए पीएचसी धुमाकोट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हीरा सिंह (43) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल वाहन चालक प्रदीप सिंह रावत उर्फ दीपू (38) पुत्र पान सिंह रावत और पंकज (19) पुत्र महिपाल सिंह, दोनों निवासी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट के हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!