हरिद्वार

ऋषिकेश में दोस्तों संग घूमने आया बिहार का युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ और पुलिस टीम का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 23, 2026 14:36 13 views 0 Comments
ऋषिकेश में दोस्तों संग घूमने आया बिहार का युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ और पुलिस टीम का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत बरजंग सेतु के समीप गंगा घाट पर साथियों के साथ स्नान कर रहा बिहार मूल का एक युवक गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। युवक को गंगा की धाराओं में बहता देख उसके अन्य साथियों में चीखपुकार मच गई। दोस्तों ने युवक के बहने की सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम ने गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक को अब तक पता नहीं चला। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब दस बजे थाना लक्ष्मणझूला से सूचना प्राप्त हुई कि बजरंग सेतु के समीप घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गंगा के तेज बहाव में आकर लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार निवासी शिवांशु राज 22 वर्ष पुत्र अनूप पांडे अपने तीन तीन दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने आए थे। 

सभी युवक बजरंग सेतु के समीप गंगा नदी में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे थे। स्नान के दौरान शिवांशु का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। उन्होंने बताया कि युवक चावला हाउस, सेकंड फ्लोर, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। एसडीआरएफ टीम ने डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया, इसके अतिरिक्त घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक नदी के सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चला है। घटना की सूचना युवक के स्वजन को दे दी गई है। मौके पर लक्ष्मणझूला पुलिस, स्थानीय जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से आवश्यक कार्रवाई और सर्च अभियान में जुटी हुई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment