उत्तरकाशी में रील बनाने भागीरथी में उतरी महिला, तेज बहाव में बही, 'मम्मी-मम्मी' चीखती रही बेटी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 16, 2025 11:09
•
4 views
•
0 Comments
जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां मणकर्णिका घाट में एक नेपाल की महिला रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई, वहीं...
जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां मणकर्णिका घाट में एक नेपाल की महिला रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई, वहीं उसकी वीडियो बना रही बेटी मम्मी-मम्मी चिल्लाती रही, लेकिन तब तक महिला नदी के तेज बहाव में ओझल हो गई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम महिला की खोजबीन में जुटी है, लेकिन महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है, महिला नेपाल की रहने वाली थी।
पुलिस के अनुसार, विशेषता (पत्नी पूर्णा उम्र 35 वर्ष निवासी काठमांडू नेपाल) सोमवार शाम को अपनी बेटी के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंची थी, वहां पर अपनी बेटी के साथ गंगा आचमन के बाद उसने मोबाइल अपनी बेटी को दिया और खुद नदी के बीच में चली गई, फिर उसने अपनी बेटी से वीडियो बनाने के लिए कहा, पत्थर के ऊपर जाने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वो सीधे नदी के तेज बहाव में बहने के बाद जोशियाड़ा झील में बह गई।
पिछले तीन दिन से महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है, पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी तब लगी, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, बताया जा रहा है कि महिला को रील बनाने के चक्कर में नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो नदी के तेज बहाव में बह गई, वहीं महिला की खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है, लेकिन पुलिस व गोताखोरों की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि सोमवार को एक महिला की नदी में बहने की सूचना मिली थी, जिसकी खोजबीन जारी है, खोजबीन में पुलिस, एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!