अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 12, 2025 12:40 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक नगर निगम स...

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक नगर निगम सभागार अल्मोड़ा में आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों, कर्मचारियों, प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आने वाली कठिनाइयों, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा, आवास सुविधा, कौशल विकास, स्थायी नियुक्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा कर समाधान निकालना था।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं, उनके हितों की रक्षा तथा कल्याण हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है । वर्तमान सरकार सफाई कर्मचारियों की हितेषी है। सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी के मानदेय में बढ़ोतरी, आवास एवं झाड़ू भत्ता बढ़ोतरी, सफाई कर्मियों का बीमा एक लाख से बढ़कर 5 लाख करने का काम किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार भी हाथ से कुड़ा उठाने वाले सफाई कर्मियों के पुनर्वासन के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को मिलने वाले पीएफए ईएसआई , खाली पदों पर नियुक्ति, नमस्ते योजना और मानकों के अनुसार मिलने वाले वेतन की विस्तृत जानकारी ली।

कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ स्वच्छता कर्मचारियों को मिले, अधिकारी इस दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने समाज कल्याण, नगर निगम, पालिका समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को बहुउद्देशिय शिविर लगाने और व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा शिविरों में सफाई कर्मचारियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिससे की कर्मचारी अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। कहा कि स्वच्छता कर्मचारियों को समय से सभी सुरक्षा उपकरण दिए जाएं। इस दौरान उन्होंने सभी नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता कार्मिकों के मृतक आश्रितों को समय से नौकरी में नियमित किया जाए, उनके अवकाश, कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था एवं कर्मचारियों को समय भुगतान किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी नियमित कर्मचारियों के समय से गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया हेतु सभी विभाग अपने स्तर से शिविर लगाकर कर कार्ड आदि बनाने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने नमस्ते योजना की विस्तृत जानकारी ली तेजा इसके क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां पद के सापेक्ष कराएं। बैठक में उपस्थित महापौर नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में अपनी ओर से सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा मा0 उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं, उन पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल तथा विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment