अल्मोड़ा में रात के एक बजे घर में घुसा तेंदुआ, परिवार में मचा हडकंप, तेंदुवे को किया बाथरूम में बंद
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 07, 2025 08:46
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा बीते कई दिनों से तेंदुए के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं। जगह-जगह गुलदार की चहलकदमी के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात अल्म...
अल्मोड़ा बीते कई दिनों से तेंदुए के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं। जगह-जगह गुलदार की चहलकदमी के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली के पॉश इलाके में एक मकान के बाथरूम में अचानक करीब डेढ़ बजे तेंदुआ घुस आया। जिस से घर के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक घर में तेंदुए के घुसने की जैसे ही घर में रह रहे लोगों को भनक लगी तो घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर गुलदार को कैद कर लिया। जिसके बाद परिवारजनों से इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेजा।
शहर के पॉश इलाके से ये घटना सामने आने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बीते दिनों नगर के चीनखान और गोलनाकरडिया से भी तेंदुओं को पकड़ा गया था। इसके साथ ही गोपालधारा, दन्या और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पास भी रामलीला के दौरान लोगों ने तेंदुए को देखा था जिस कारण अब लोग रात में बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!