हरियाणा पुलिस की हिरासत में पूर्व प्रधान की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, चमोली में 5 पर केस दर्ज

चमोली के ज्योतिर्मठ के मोल्टा गांव निवासी पूर्व प्रधान बलवंत सिंह की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में स्वजन ने हरियाणा के रोहतक से आए पांच पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को स्वजन और ग्रामीणों ने बुजुर्ग को गोपेश्वर स्थित आवास से जबरन उठाकर ले जाने वाले हरियाणा पुलिस के पांच कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर गोपेश्वर थाने में जमकर हंगामा किया। साथ ही श्रीनगर अस्पताल में रखे पूर्व प्रधान बलवंत सिंह के शव को तब तक न लेने की बात कही जब तक मुकदमा दर्ज न हो। वहीं देर शाम गोपेश्वर थाना पुलिस ने हरियाणा के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा पुलिस के पांच लोग गोपेश्वर थाने में पहुंचे और बताया कि गोपेश्वर के मंदिर मार्ग आदर्श कालोनी के रहने वाले मोल्टा ज्योतिर्मठ निवासी 65 वर्षीय बलवंत सिंह पर हरियाणा के रोहतक में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जानकारी दी। गोपेश्वर थाना पुलिस की टीम भी हरियाणा पुलिस के साथ बलवंत सिंह के घर पर गई और उन्हें वहां से हिरासत में लेकर थाने लाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लगभग नौ बजे हरियाणा पुलिस बलवंत सिंह को अपने साथ ले गई। चमोली पुलिस ने उनकी रवानगी दर्ज की। कर्णप्रयाग पहुंचने पर हरियाणा पुलिस बुजुर्ग को बीमार बताकर चिकित्सालय में ले गई। वहां से उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां बलवंत सिंह की मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्वजन को जानकारी मिली तो जब तक स्वजन वहां पहुंचते बलवंत सिंह को ले जाने वाली हरियाणा पुलिस शव को छोड़कर लापता हो चुकी थी। सोमवार को मामले में स्थानीय लोगों में हरियाणा पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया। पुलिस का कहना था कि बलवंत सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई है, जबकि स्वजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। साथ ही कहा कि बलवंत सिंह को उठाकर ले जाने वाले पांच लोग खुद को हरियाणा पुलिस से बता रहे थे और सभी सादी वर्दी में थे। उन्होंने ही बलवंत सिंह से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हुई। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक सिंह, संतोषी, आशा देवी, शिव सिंह, अंकित सिंह, राहुल सिंह, हरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गोपेश्वर थाना प्रभारी अनिरुद्ध ब्यास ने बताया कि पूर्व प्रधान बलवंत सिंह की मौत के मामले में हरियाणा के पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें हरियाणा पुलिस की संदिग्धता को लेकर ज्ञापन सौंपा। मृतक बलवंत सिंह के पुत्र प्रवेश सिंह का कहना है कि उनके पिता की हरियाणा पुलिस ने हत्या की है। लिहाजा कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को स्वजन ने शव लेने से इन्कार कर दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.