भारी बारिश और बर्फबारी के ‘ऑरेंज अलर्ट’ के चलते अल्मोड़ा में 27 जनवरी को स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्र बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत (National Disaster Alert Portal) द्वारा जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर तथा मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने जनपद के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वर्तमान में चल रहे शीतकाल और शीतलहर के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने आदेश जारी कर जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 27 जनवरी 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आदेश के अनुसार जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र 27 जनवरी को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आने वाले समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.