रामनगर में डेमोग्राफी बदलने के आरोपों के बीच उत्तराखंड में गरजेगा बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

उत्तराखंड की कार्बेट नगरी रामनगर के पूछड़ी में रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी तैयारी की है। मामले की जानकारी देते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वन विभाग द्वारा रामनगर के पूछड़ी में आरक्षित वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी तैयारी की है और इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने बताया कि तैयारियों के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को पांच जोन में विभक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक नैनीताल जगदीश चंद्रा और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए आज SSP की ओर से पुलिस बल को विशेष ब्रीफिंग दी गई। SSP के अनुसार तीन अपर पुलिस अधीक्षक समेत तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी, 63 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इस अतिक्रमण विरोधी अभियान की कमान संभालेंगे। इसके अलावा मौके पर 8 प्लाटून PAC और पुलिस, आपदा प्रबंधन बल (SDRF) और अग्गिशमन बल के सैकड़ों जवान तैनात रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

डा0 मंजूनाथ के अनुसार ड्रोन और सीसीटीवी से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। बताया जा रहा है कि रामनगर के पूछ़ड़ी में आरक्षित वन क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा व्यापक अतिक्रमण किया गया है। मजदूरी के नाम पर आकर बसे लोगों ने यह अतिक्रमण किया है। इससे प्रदेश की डेमोग्राफी भी बदली है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.