रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन मुक्त कराई गई

हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक में प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, यहां पर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को टीम द्वारा हटाया गया है, बताया गया है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर निर्धारित समय के बाद प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की निगरानी में जनपद में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज हो गई है, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से लगातार कार्रवाई की जा रही है, हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम शहीदवाला ग्रांट में नसीम बानो पत्नी इकबाल हसन, निवासी देहरादून, द्वारा 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मजार बनाकर अतिक्रमण किया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मामले की जांच के बाद संबंधित को विधिवत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया, निर्धारित कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, नोटिस के बाद दबाव में आई अतिक्रमणकर्ता ने स्वेच्छा से स्वयं अवैध निर्माण को हटाया. प्रशासन ने सरकारी भूमि को पुनः अपने कब्जे में लेकर मामले का निस्तारण किया, वहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आगे भी ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पिरान कलियर में प्रशासन की टीम द्वारा अब्दाल साहब रोड पर स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया था, इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा था, विभाग की ओर से पहले ही इस अतिक्रमण को लेकर नोटिस भी जारी किए गए थे, जारी किए गए नोटिस में संबंधित लोगों को निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में कलियर पहुंची प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.