अल्मोड़ा में नव नियुक्त पुलिस कप्तान चन्द्रशेखर आर.घोड़के ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया, कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि
उनकी पहली प्राथमिकता नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहेगी।
नव नियुक्त एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी नशे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों का जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने को भी प्राथमिकता में रखा जाएगा।
कहा कि कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के जरिए पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत किया जाएगा।


