नैनीताल की घटना के विरोध में अल्मोड़ा व्यापार मंडल का आक्रोश, लेकिन बाजार बंद को समर्थन नहीं 

अल्मोड़ा। नैनीताल में एक मासूम बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने समूचे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन की एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस जघन्य अपराध के विरोध में आवाज बुलंद की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिला अध्यक्ष सुशील साह ने जानकारी दी कि बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। हालांकि विरोध स्वरूप बाजार व प्रतिष्ठान खुले रहेंगे, लेकिन व्यापारी अपने-अपने स्तर पर विरोध प्रकट करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

व्यापार मंडल ने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा है कि यदि शीघ्र आरोपियों पर कठोर और उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी वर्ग बड़ा आंदोलन करेगा। बैठक में यह भी कहा गया कि समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए इस मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.