सितारगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की शादी से पहले परिवार में मातम

हल्द्वानी मंडी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। गांव मैदना, न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी 23 वार्षिय अमर सिंह पुत्र रामचंद्र अपने 14 वार्षिय चचेरे भाई गौतम सिंह के साथ बाइक से हल्द्वानी स्थित मंडी गया था। बुधवार को हल्द्वानी से वापस लौटते समय गांव सिसौना, कल्याणपुर के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गौतम सिंह की हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार, मृतक अमर सिंह अविवाहित था और सिडकुल, रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। आगामी 23 फरवरी को उसके बड़े भाई राहुल सिंह की शादी होनी है, जिसके चलते घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मेहमान भी पहुंच चुके थे। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही वह हल्द्वानी गया था। लेकिन वापसी के दौरान हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इधर, पुलिस के मुताबिक डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी चालक के पकड़े जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.