देवप्रयाग ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली पुलिया के निकट बलगर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सहारनपुर निवासी बाइक सवार श्रीनगर की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही बाइक पाली पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
बाइक के ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन शर्मा (40 वर्ष) पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी गली नंबर-6, नवीन नगर, सदर बाजार, सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए श्रीनगर भेज दिया है व परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।


