अल्मोड़ा में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजकों द्वारा स्थानीय सिमकनी मैदान में होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर समितियों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न महापुरुषों की झांकियां भी देखने को मिलेगी, साथ ही भव्य बाइक रैली भी नगर में निकाली जाएगी, साथ ही विभिन्न संस्कृति टोलियों द्वारा संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि आज जिस तरीके से हिंदू बटा हुआ है और देश में हिंदुओं के प्रति लगातार अत्याचार बढ़ रहा है इसलिए हिंदुओं को एकजुट होना बहुत ही अनिवार्य है जिसको लेकर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है उन्होंने जिले के सभी लोगों से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि 22 तारीख को सभी लोग सिमकनी मैदान में अवश्य उपस्थित रहे और देश के हिंदुत्व को जगाने में अपना सहयोग करें।
बैठक सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया कहा कि सम्मेलन में धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार अभियान भी तेज कर दिया गया है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।



