बद्रीनाथ में स्पाई कैमरे से मंदिर के गर्भगृह में वीडियो रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया यात्री, पुलिस ने करवाई डिलीट

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में एक व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश पांडे निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई। वह मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जो मंदिर की निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही, मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा एवं धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उसके पास से बरामद सभी अवैध वीडियो एवं फोटो को तत्काल प्रभाव से डिलीट करवाया गया। चमोली पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.