मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम से फर्जी अफसर आया, देहरादून के कारोबारी का अपहरण कर मांगे 25 लाख रुपए

राजधानी देहरादून के लोग साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं से त्रस्त थे, अब सीधे अपहरण करने का मामला भी सामने आया है, देहरादून में एक कारोबारी को फर्जी अफसर बनकर अपहरण करके बंधक बनाने और लाखों की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जिनमें एक महिला भी शामिल है, मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच चल रही है, पेपर उत्पाद निर्माण कारोबारी सिद्धार्थ अग्रवाल ने पुलिस को एक शिकायत दी है, इस शिकायत के अनुसार गुरुवार 25 जून को एक एसयूवी कार उनके प्रतिष्ठान पर पहुंची, इस कार से 3 पुरुष और एक महिला नीचे उतरे, कार से उतरे एक व्यक्ति ने खुद का परिचय मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कांसले के रूप में दिया, जब सिद्धार्थ ने उससे काम पूछा तो उसने कहा कि उनके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने सिद्धार्थ अग्रवाल का मोबाइल छीन लिया, उन्हें किसी से संपर्क नहीं करने दिया, सिद्धार्थ को जबरदस्ती कार में बिठाकर वो लोग सहारनपुर चौक के पास एक होटल के बाहर ले गए, आरोप है कि यहां पिस्टल की नोक पर कारोबारी को धमकाया गया कि उसके खिलाफ मकोका (Maharashtra Control of Organised Crime Act) और एनडीपीएस (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जाएगा, इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के उस कथित अफसर रंजीत कांसले ने मामला रफा-दफा करने की एवज में 25 लाख रुपयों की डिमांड की, सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा उस समय पैसे नहीं होने और पिता से बात करने के अनुरोध पर आरोपी उन्हें वापस उनके ऑफिस ले गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जब सिद्धार्थ अग्रवाल को उनके ऑफिस ले जाया गया तो उनके पिता और आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, सभी लोगों ने कथित पुलिस अधिकारी से पहचान पत्र दिखाने और स्थानीय पुलिस को बुलाने की धमकी दी, पुलिस का नाम सुनकर मुंबई पुलिस का कथित पुलिस अधिकारी और साथ आए संदिग्ध लोग पुलिस स्टेशन बुलाने की धमकी देकर चले गए, विनोद गुसाई कोतवाली प्रभारी पटेल नगर ने कहा कि सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.