देहरादून में मौसम विभाग का मानसून पर बड़ा अपडेट, उत्तराखंड में मानसून 22 से 25 जून के बीच आ सकता है

उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश और भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हालांकि मैदानी इलाकों खासकर देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे जनपदों में गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। सोमवार दोपहर बाद देहरादून शहर में झमाझम बारिश के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तूफान के बीच मौसम विभाग ने एक और गुड न्यूज दी है। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मानसून 22 से 25 जून के बीच आ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

राजधानी देहरादून में सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच आईएमडी ने एक गुड न्यूज भी दी। उत्तराखंड में मानसून 22 से 25 जून तक आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन में मानसून छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा। आज शाम छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए आंधी, गरज-चमक तथा वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में अगले 8 से 10 दिन के बीच मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। यह अलर्ट 21 जून तक है, हालांकि 17 से 21 जून के बीच हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रह सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.