देहरादून के सेलाकुई श्रमिक आंदोलन की आड़ में पत्थरबाजी और उपद्रव, 10 लोग गिरफ्तार

विकासनगर में सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रहे थे. इस प्रदर्शन की आड़ में कुछ उपद्रवियों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई. इस संबंध में सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में ऑपरेशन प्रहार के तहत उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 17 मई को डिस्कन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन किया जा रहा था. जिसकी आड़ में कुछ उपद्रवियों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पत्थर बाजी की गई. उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने निर्देशित किया. जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सहसपुर, थाना सेलाकुई ,कोतवाली सहसपुर की संयुक्त टीम निकाली गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसी क्रम में 16 मई को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा एक राय और संगठित होकर कंपनियों और मोहल्लों में जाकर कंपनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़काया. जिसके बाद उन्हें जबरदस्ती पत्थरबाजी करने के लिए कहा. इस दौरान कुछ लोग मारपीट करने पर भी उतारू हो रहे थे, पुलिस ने बताया कि 17 मई को श्रमिक आंदोलन मे पत्थरबाजी की घटना हो चुकी है. जिस संबंध में थाना सेलाकुई पर आभियोग पंजीकृत किए गए हैं. गिरफ्तार सभी व्यक्ति एकराय और संगठित होकर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग और किसी प्रकार का संज्ञेय अपराध कर सकते थे. किसी प्रकार का सज्ञेय अपराध होने से रोकने के लिए उपरोक्त सभी व्यक्तियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उपद्रवियों को कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गिरफ्तार उपद्रवी रिजवान उम्र25 साल निवासी गांव करणपुर ,जिला लखीमपुर यूपी. विकास उम्र 28 साल निवासी गांव सडिया, जिला पीलीभीत यूपी, रोहित उम्र28 साल निवासी रानीपुर रोड हरिद्वार, कैफ उम्र 21 साल निवासी ग्राम हैदराबाद ,लखीमपुर खीरी यूपी, फरदीन उम्र 20 साल निवासी ग्राम गौडी देशनगर, पीलीभीत यूपी, समीर उम्र 18 साल निवासी पूरनपुर ,पीलीभीत यूपी, अभिषेक गुप्ता उम्र 21 साल निवासी अटकोना ,लखीमपुर खीरी यूपी, मोहम्मद कैफ उम्र21 साल निवासी कटरा ,शांहजाहपुर यूपी ,हाल सेलाकुई, सुजान उम्र 22 साल निवासी नगतपुरा ,सितारगंज ,उधमसिंह नगर, हाशिम उम्र 21 साल निवासी लोधीपुर पीलीभीत यूपी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.