नैनीताल के मल्लीताल में कोतवाल ने खुद को किया कमरे में बंद, पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर निकला

नैनीताल शहर के मल्लीताल कोतवाली में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कोतवाल ने खुद को कमरा बंद कर लिया। कर्मियों के खटखटाने और काफी आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते कर्मी दरवाजा तोड़ भीतर घुसे तो कोतवाल रोते बिलखते मिले। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मी का स्थानांतरण होने के बाद कोतवाल ने एसएसपी से महिला कर्मी नहीं होने का हवाला देकर स्थानांतरण नहीं करने की मांग की थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

चर्चा है कि इस बात को लेकर कोतवाल की एसएसपी से बहस भी हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार को कोतवाल की संबद्धता समाप्त कर उनका स्थानांतरण अल्मोड़ा कर दिया गया। जिसके बाद से ही वह तनाव में चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे तक मल्लीताल कोतवाल आवास से कोतवाली नहीं पहुंचे। करीब सवा दस बजे कर्मियों ने उनके कमरे के बाहर जाकर काफी दरवाजा खटखटाया, आवाज मारने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते कर्मियों में हड़कंप मच गया। भागे भागे पहुंचे कर्मी दरवाजा तोड़ भीतर पहुंचे तो कोतवाल रोते बिलखते मिले। सूचना के बाद सीओ अंजना नेगी और एलआईयू कर्मी भी कोतवाली पहुंच गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सीओ ने कर्मचारी आवास की ओर पत्रकारों के भी जाने से रोक लगा दी। कई घंटे कर्मियों के निगरानी के बाद पुलिस ने स्वजनों को बुलाकर कोतवाल को उनके साथ भेजा। बताया जा रहा है कि फिलहाल कोतवाल की रवानगी पुलिस लाइन की गई है। मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बयानबाजी से बच रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.