अल्मोड़ा में 10 मई को शारदा पब्लिक स्कूल में भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन

“लखनऊ का तबला घराना और गुरु शिष्य परंपरा” खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की स्मृति में दिनांक 10 मई को शाम 4 बजे से अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल की प्रेक्षागृह में शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस संगीत समारोह में देश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ साथ अल्मोड़ा के स्थानीय युवा प्रतिभा भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि गुरु शिष्य परम्परा के अन्तर्गत लखनऊ घराने (तबला) की वादन शैली को आगे बढ़ायें। किसी भी घराने की वादन शैली को आगे बढ़ाने के दो तरीके हैं पहला वंश परंपरा जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी उस कला को आगे बढ़ाया जाता है, दूसरा शिष्य परंपरा जो वंश परंपरा द्वारा सीखे हुए शिष्यों द्वारा उस वादन या गायन शैली को आगे बढ़ाते हैं। इस क्रम में खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां लखनऊ घराने (तबला)की सातवीं पीढ़ी के खलीफा हैं। उस्ताद आफाक हुसैन खान शास्त्रीय संगीत में तबला जगत के शीर्षस्थ कलाकारों में से एक थे, जिनकी वादन शैली पूरे विश्व में सभी बड़े बड़े कलाकार बजा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उस्ताद आफाक हुसैन खां के व्यक्तित्व के बारे में हम कह सकते हैं कि वो एक संत थे, क्योंकि कलाकार तो कई पैदा होते हैं, लेकिन कलाकार के साथ साथ अच्छा व्यक्तित्व होना कम देखने को मिलता है। जो उस्ताद आफाक हुसैन खां साहब के अन्दर था।
श्री पंकज कुमार चौधरी उस्ताद आफाक हुसैन खां के गंडाबंद शिष्य हैं। पंकज कुमार चौधरी ने लगभग चालीस वर्ष पूर्व इसी आध्यात्मिक नगरी और सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आकर अन्य शिष्य तैयार किए। जिनमें मुख्य रूप से श्री राजेन्द्र सिंह न्याल और सुनील कुमार हैं, जो भातखंडे संगीत महाविद्यालय में तबले के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इन शिष्यों ने उसी वादन शैली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अन्य शिष्य भी तैयार कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके दो शिष्य राजकुमार एवं ऋतु जोशी भी तबले में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ हारमोनियम पर संगत देंगी श्रीमती नेहा मुनगली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शास्त्रीय संगीत के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उन गुणी जनों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने अपनी जिंदगी में संगीत की सेवा की है और कर रहे हैं।इस वर्ष जिन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, उनके नाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
  1. पण्डित चंद्रशेखर तिवारी – सरोद वादन के क्षेत्र में
  2. श्री निर्मल पंत – तबला एवं गायन के क्षेत्र में
  3. श्री प्रभात शाह – गायन एवं संगीतकार के क्षेत्र में
  4. श्रीमती लता पाण्डेय –गायन के क्षेत्र में     
  5. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीफा उस्ताद इल्मास हुसैन खां होगे, जो उस्ताद आफाक हुसैन खां के सुपुत्र हैं।
    कार्यक्रम का आरम्भ परम्परा अनुसार शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र और छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से होगा।
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा मुंबई से पधारे देश के जाने माने तबला वादक पंडित योगेश समशीजी। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग पूरे विश्व में अपनी कला से ख्याति अर्जित की है। इनके साथ अयोध्या से पधारे जाने माने युवा हारमोनिपम वादक श्री दिनकर द्विवेदी हारमोनियम पर लहरा देंगे। अन्य आकर्षण, लखनऊ से श्रीमती रश्मि चौधरी का शास्त्रीय गायन होगा। इनके गायन के साथ लखनऊ घराने के खलीफा उस्ताद इल्मास हुसैन खां तबले में संगत करेंगे एवं हारमोनियम पर श्री दिनकर द्विवेदी। शास्त्रीय संगीत के इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में श्री पंकज कुमार चौधरी, शारदा पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री शेखर लखचौरा, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती विनीता लखचौरा, श्री राघव पंत श्री अशोक पाण्डेय,श्री राजेन्द्र सिंह न्याल एवं सुनील कुमार हैं तथा अन्य मित्रगण और शिष्यगण भी हैं। अतः संगीत रसिक जनों से विनम्र अनुरोध है कि सभी सुधी श्रोता इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और उसकी शोभा बढ़ाएं।
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.