Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक में भारत ने जीता एक और गोल्ड, प्रवीण कुमार ने हाई जंप में किया कमाल

सुरेन्द्र सिंह रावत
2 Min Read

तोक्यो खेलों के रजत पदक विजेता भारत के प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 इवेंट में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए प्रवीण (21 साल) ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया। टी64 में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिनके एक पैर के निचले हिस्से में मामूली रूप से मूवमेंट कम होता है या घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बता दें कि शरद कुमार और मरियप्पन थंगवेलु ने पहले पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद की प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे। शरद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में रजत पदक जीता था जबकि मरियप्पन ने उसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

- Advertisement -

यह पेरिस पैरालंपिक में भारत का छठा स्वर्ण और 26वां पदक है। इसमें छह स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रवीण की जीत के बाद भारत ने 3 साल पहले टोक्यो में जीते पांच स्वर्ण पदकों की संख्या को पार कर लिया। प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए छठा गोल्ड मेडल जीता है। एथलेटिक्स के मामले में यह पेरिस में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक और कुल 14वां पदक है।

प्रवीण कुमार के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें देश के प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गलोरी दी है। भारत को उनपर गर्व है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.