पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, सुरक्षा को लेकर हुई ब्रीफिंग, डाट काली मंदिर पहुंचे सीएम

14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान पीएम मोदी सबसे पहले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से देहरादून शहर की ओर बढ़ेगा, पीएम मोदी गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे, पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा संगठन और सरकार दोनों ही बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज सीएम धामी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर पहुंचे, सीएम धामी ने यहां स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को अधिकारियों ने ब्रीफ किया गया, वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल को 2 सुपर जोन, 6 जोन, 12 सेक्टर और 54 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है,ब्रीफिंग के दौरान निर्देशित किया गया है कि वीवीआईपी कार्यक्रम में होने वाले रोड शो के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वीवीआईपी रूट पर बनने वाली मानव श्रंखला के मद्देनजर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सत्यापन की कार्यवाही की जाए, साथ ही कार्यक्रम से पहले उनकी प्रॉपर चेकिंग/ फ्रिक्सिंग करने के बाद ही उन्हें कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वीवीआईपी रूट और उसके आस-पास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चेकिंग करते हुए वीवीआईपी रूट पर पड़ने वाली हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोगों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए रूट पर मौजूद हाईराइज बिल्डिंग के साथ-साथ, पानी की टंकियों, फ्लाई ओवर आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्कवॉड टीम से चेकिंग कराते हुए स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाए, सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, इस दौरान किसी को भी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी,एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलों,बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.