अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक-वैभव पांडे

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर में इन दिनों प्रदेश सरकार के मंत्री, कैबिनेट स्तर के नेता एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम और बैठकें कर रहे हैं।नगर निगम सभागार में भी बड़े स्तर के आयोजन हो रहे हैं तथा मंत्रीगण नियमित रूप से नगर क्षेत्र का दौरा और निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम को अब तक विकास कार्यों के लिए कोई ठोस बजट उपलब्ध नहीं कराया जाना बेहद चिंताजनक है। यह कहना है नगर निगम पार्षद वैभव पांडे का।प्रेस को जारी एक बयान में नगर निगम पार्षद वैभव पांडे ने कहा कि नगर की सड़कों,सफाई व्यवस्था, पेयजल,स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम को पर्याप्त धनराशि की आवश्यकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

नगर की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है,जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके बावजूद मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने आला अधिकारियों व सरकार के उच्च स्तर पर नगर निगम के लिए बजट स्वीकृत कराने की कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है जो अल्मोड़ा की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।यदि मंत्रीगण और वरिष्ठ नेता प्रतिदिन अल्मोड़ा में कार्यक्रम कर सकते हैं तो नगर के विकास हेतु आवश्यक बजट दिलाना भी उनकी जिम्मेदारी बनती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आने के साथ एक बार फिर मुद्दों के नाम पर जनता को भटकाने की कोशिशें होंगी, लेकिन अल्मोड़ा की जागरूक जनता अब केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि वास्तविक विकास और बजट चाहती है।अल्मोड़ा के समग्र विकास के लिए शीघ्र नगर निगम को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है ताकि नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान हो सके और जनता को राहत मिल सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.