पिथौरागढ़ में बैतड़ी में पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 13 जिंदगियां; सामने आया हादसे का बड़ा कारण

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में बरात की बस खाई में गिर गई। हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई जबकि 34 घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।बस में क्षमता से अधिक बराती बैठाना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि चालक ने क्षमता से अधिक यात्री बस में बैठा लिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ओवरलोड बस चढ़ाई पर नहीं चढ़ सकी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों में ग्रहण लगा दिया। शादी वाले घर और गांव में अब मातम पसर गया है और घरों से चीख-पुकार सुनाई दे रही है। बता दें कि जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7, भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुड़ा जा रही बरात की बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उन्होंने बताया कि छह बरातियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच की डडेलधुरा और दो की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 34 बराती घायल हो गए। नेपाल एपीएफ, प्रहरी और स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से निकाला और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। घायलों का इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, सामान्य रूप से घायल चालक कंचनपुर के भीमदत्त नगरपालिका-7 निवासी विरेंद्र बुढ़ा को प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.