नैनीताल की बेटियों का राष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन, जूडो में जीते कांस्य पदक

उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हौसला और मेहनत हो तो कोई भी मंच बड़ा नहीं होता। लालकुआं स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और नैनीताल जिले का नाम रोशन किया है।विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी निहारिका जोशी ने अंडर-36 किग्रा वर्ग में और मानसी रावत ने अंडर-70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

यह उपलब्धि उन्होंने School Games Federation of India द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में हासिल की, जो पिछले माह इम्फाल, मणिपुर में आयोजित हुई थी। देशभर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच इन बेटियों ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई।नैनीताल जूडो एसोसिएशन के सचिव एवं विद्यालय कोच दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अद्भुत संयम और रणनीति दिखाई। उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े प्रतिस्पर्धी मंच पर पदक जीतना आसान नहीं होता, लेकिन इन छात्राओं ने अपने खेल कौशल से सबको प्रभावित किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत पांडे, विद्यालय की एमडी सुनीता शर्मा पांडे, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने भी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.