अल्मोड़ा में कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर किया धरना प्रदर्शन और उपवास

आज नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय चौहान पता में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर करने का काम किया जा रहा है। योजना के नाम में बदलाव कर महात्मा गांधी जी का नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो देश की सोच और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान का सहारा है, लेकिन आज मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है, मजदूरी का भुगतान महीनों तक अटका रहता है और तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। धरने में यह भी कहा गया कि मनरेगा के बजट में कटौती के कारण काम के दिन घटाए जा रहे हैं, पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं और योजना का उद्देश्य रोजगार की गारंटी से हटकर केवल कागजों तक सीमित किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत महानगरों से हो चुकी है और आने वाले दिनों में गांव-गांव चौपाल लगाकर मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ जन-जागरूकता और विरोध तेज किया जाएगा। नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना में किए जा रहे सभी जनविरोधी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं, महात्मा गांधी जी के नाम और विचारों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बंद की जाए और योजना को उसकी मूल भावना के अनुरूप मजबूती से लागू किया जाए। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों पर हमला होता रहेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.