हरिद्वार में बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ, दिनदहाड़े कर रहे हैं ताबड़तोड़ फायरिंग

लक्सर में कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को न्यायालय में पेशी पर लेकर आ रहे पुलिस वाहन पर, की और पिछले कुछ दिनों में पुलिसकर्मियों पर हमलों की घटनाओं से ये पूरी तरह साफ है कि बदमाशों के साथ ही आम आदमी को भी खाकी वर्दी का खौफ अब नहीं रहा है। लक्सर में बुधवार को बदमाश को पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे पुलिस वाहन पर बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े अति व्यस्ततम क्षेत्र रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर जिस प्रकार ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वाहन में सवार छह पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बदमाश को तीन गोलियां मार दी गई। उससे पूरी तरह स्पष्ट है कि बदमाशों की हौसले किस कदर बुलंद हैं। उनमें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बुधवार को पुलिस वाहन पर हुआ हमला यह कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों में पुलिस पर हमले की कई वारदात हो चुकी हैं। 13 दिसंबर को देहरादून से लक्सर लौट रहे लक्सर कोतवाली के पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह पर लक्सर मे सेठपुर गांव के निकट ट्रैक्टर सवार दो लोगो ने सड़क पर साइड देने को लेकर हुई कहासुनी के चलते हमला कर दिया था। उसकी वर्दी तक फाड़ डाली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इससे पूर्व 23 अक्टूबर को मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ डाली। यही नहीं 30 अगस्त को खानपुर थाना क्षेत्र के मोहनवाला गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझा कर थाने लौट रहे पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। सूचना पर पहुंचे दारोगा के हाथ पर भी आरोपित ने दांतों से काट लिया। नौ सितंबर को रायसी क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आने के दौरान युवक के स्वजन ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की कर आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इन सब वारदातों को देखते हुए साफ है कि बदमाशों को तो छोड़ो लेकिन शायद अब आमजन मे भी वर्दी का खौफ नही रहा है। पुलिस के साथ गाली गलौच, मारपीट व गोली चलाने का सिलसिला शुभ संकेत कतई नहीं है। कुख्यात विनय त्यागी को पहले से ही अपने ऊपर जानलेवा हमले का अंदेशा था। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जान का खतरा जताया था। कोर्ट के आदेश पर पेशी के दौरान कचहरी परिसर में पुलिस बल तैनात किया था। बदमाशों ने कचहरी पहुंचने से पहले रास्ते में ही विनय त्यागी पर हमला कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.