पुलिस के हत्थे चढ़ा लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी, 15 साल से फरार वारंटी को भी दबोचा

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में दर्ज एक बहुचर्चित धोखाधड़ी मामले में पचास हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीबीसीआईडी की टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया, आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी जा रही थी, इसके साथ ही हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने भी धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को दबोचा है, जो पिछले 15 सालों से फरार चल रहा था, आरोपी को यूपी से अमरोहा से गिरफ्तार किया गया, जो धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था, दोनों ही आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली में आरोपी अनिल कुमार तिवारी, निवासी ए-1597 एलआईजी आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम, थाना नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.) के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है, आरोपी ने चिट्स एंड फंड के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की और लंबे समय से फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था, सीबीसीआईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित टीटवाला ईस्ट क्षेत्र में दबिश दी और फ्लैट नंबर 205, बिल्डिंग नंबर-02, रिजेन्सी सर्वम, टीटवाला से आरोपी को 7 दिसंबर 2025 को पकड़ लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गिरफ्तारी के बाद सीबीसीआईडी की टीम ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर 9 दिसंबर को कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल किया, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली टीम में सीबीसीआईडी के निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल, अपर उप निरीक्षक सुरेश स्नेही और सिपाही कर्मवीर सिंह व मनोज कुमार शामिल रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

नगर कोतवाली पुलिस ने पिछले पन्द्रह साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम कुमार है जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगंज का रहने वाला है, आरोपी धोखाधड़ी के मुकदमे ने वांछित चल रहा था, पुलिस के अनुसार आरोपी गौतम कुमार के खिलाफ वर्ष 2009 में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर बचता रहा, पुलिस टीम ने 9 दिसंबर को चंदनपुर रहटा, अमरोहा यूपी, में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया, नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.