हरिद्वार में बजरंग दल की शोभा यात्रा पर पथराव, माहौल तनावपूर्ण इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

हरिद्वार में बजरंग दल की शोभायात्रा पर रविवार को पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना ज्वालापुर क्षेत्र में हुई। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने घटना से गुस्साए हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को हमलावरों पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल ने रविवार शाम को शौर्य यात्रा का आयोजन किया था। हरिद्वार में तीन अलग अलग स्थानों से शुरू हुई यात्रा को ज्वालापुर पहुंचना था लेकिन जैसे ही यात्रा ज्वालापुर के राम चौक के पास पहुंची तभी उस पर पथराव शुरू हो गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

शोभा यात्रा पर अचानक हुए पथराव से बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच, कुछ कार्यकर्ता मौके पर बुलडोजर लेकर भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस-प्रशासन की टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने हिंदूवादी संगठन को तत्काल कड़ी कारवाई का भरोसा देते हुए उनसे बुलडोजर वापस ले जाने की गुजारिश की। बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने आरोप लगाया कि यात्रा जब राम चौक के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने पथराव किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने कहा कि हरिद्वार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। धार्मिक यात्राओं पर खुलेआम हमला किया जाना प्रशासन की विफलता को दिखाता है।वालिया ने कहा कि फिलहाल प्रशासन का सम्मान करते हुए बुलडोजर को वापस ले जाया जा रहा है लेकिन यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुलडोजर को फिर से सड़क पर लाया जाएगा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति शांति व्यवस्था बहाल रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इलाके में माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांत है। हरिद्वार के शहर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की जानकारी मिली है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। उपद्रवियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.