सीबीआई ने UKSSSC पेपर लीक में की पहली गिरफ्तारी, पकड़ में खालिद के लिए पेपर हल करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में पेपर हल करने वाली सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को शुक्रवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी की है। सुमन ने यह पेपर मुख्य आरोपी खालिद के लिए हल किया था। दून पुलिस खालिद और साबिया को गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में दोनों न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

गत 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी। परीक्षा के दौरान पेपर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बेरोजगार संघ ने आरोप लगाया कि यह पेपर लीक हुआ है। पुलिस ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया। जांच की तो पाया कि यह पेपर हरिद्वार के बहादरपुर जट स्थित सेंटर से बाहर आया था। पेपर को वहां मौजूद एक परीक्षार्थी खालिद ने पहले से केंद्र में छिपाए मोबाइल के माध्यम से अपनी बहन साबिया को भेजा। साबिया ने इसे सहायक प्रोफेसर सुमन चौहान को भेजा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सुमन टिहरी गढ़वाल के शहीद श्रीमति हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाती थी। पुलिस ने 22 सितंबर को सुमन चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पड़ताल के बाद खालिद की बहन साबिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जांच में पाया था कि सुमन इस षड्यंत्र में इरादतन शामिल नहीं हुई थी बल्कि उसे यह पता ही नहीं था कि यह पेपर किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित है। ऐसे में उसे जांच में सहयोग के नाम पर छोड़ दिया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस मामले में युवाओं ने आठ दिन तक सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। सरकार की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सीबीआई ने 26 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब सीबीआई ने प्राथमिक जांच में सुमन चौहान को षड्यंत्र में शामिल पाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्पेशल जज सीबीआई की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.