अल्मोड़ा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा

आज अल्मोड़ा नगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, जन जागरूकता फैलाना, एवं सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। पदयात्रा का शुभारंभ नंदा देवी परिसर से हुआ, जो लाला बाजार, चौक बाजार, जोहरी बाजार, मल्ली बाजार, एवं माल रोड होते हुए शहीद पार्क शिखर तिराहे पहुंची जहां उसका समापन हुआ ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे , अल्मोड़ा लोकसभा के सांसद एवं भारत सरकार में मंत्री श्री अजय टम्टा,दर्जा राज्य मंत्री (जड़ी-बूटी) श्री बलवीर घुनियाल, महापौर अजय वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश नयाल,भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ,रवि रौतेला, ललित लटवाल, गोविंद पिलखवाल, कुंदन लटवाल, राजीव गुरुरानी, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पदयात्रा में हिस्सा लिया। बालिका विवेकानंद के छात्रों ने वाद्ययंत्रों के साथ आकर्षक प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जीजीआईसी इंटर कॉलेज, एडम्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे जोश और उमंग के साथ भागीदारी निभाई। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की अमूल्य विरासत हैं, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। दर्जा राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने कहा कि सरदार पटेल ने खेड़ा और बारदोली आंदोलन में किसानों का साहसिक नेतृत्व किया, जिसके चलते उन्हें “सरदार” की उपाधि मिली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस पदयात्रा के संयोजक पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं प्रभारी महापौर अजय वर्मा रहे। कैलाश शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति और नेतृत्व ने भारत की आधारशिला रखी, उनकी विरासत राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को समर्पित रही तथा लोगों में देश की महान विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रही। इस पदयात्रा में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य रूप से धर्मेंद्र बिष्ट,मनीष जोशी (मंटू ),पंकज जोशी, पंकज बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, विनीत बिष्ट, मदन बिष्ट,देवाशीष नेगी, संदीप श्रीवास्तव, सलमान अंसारी, असलम अंसारी, जगत भट्ट, जगत तिवारी, मनोज जोशी, हरीश नेगी, मनोज तिवारी, त्रिलोचन जोशी, भगवान रावल, जगमोहन बिष्ट, अन्नू, कुंदन चम्याल, मनीष बिष्ट, प्रदीप मेहता, कुंदन बिष्ट, रमेश धपोला,शैलेंद्र शाह, कृपाल नयाल,हरीश कनवाल, पुष्कर कनवाल, सुनील बिष्ट, सुंदर मटियानी, सुनील नेगी, नगर निगम के पार्षद विजय भट्ट, श्याम पांडे, मीरा मिश्रा, राहुल जोशी, अमित साह,इंद्र मोहन भंडारी, हिमांशु बनौला, तस्लीम अंसारी, चंदन लाल टम्टा, ललित खोलिया, राहुल बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, कन्हैया बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता कैलाश गोस्वामी, महिलाओं में बीना नयाल, पूनम पालीवाल, इंद्रा बिष्ट, पूनम पांडे, ललिता पंचपाल , कमला तिवारी, कविता वर्मा, प्रीति रस्तोगी, पूनम वर्मा,दीपा अधिकारी, मीना नेगी आदि बहुत से नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.