उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की लापरवाही पूरे एक साल बाद जारी किया परीक्षा परिणाम

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की सुस्ती के कारण 2022 बैच के बीएएमएस प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम अब एक साल बाद घोषित किया गया है। विवि की यह सुस्ती छात्रों के लिए चिंता का विषय बन गई है। कई छात्रों को फेल या डिटेन कर दिया गया, जबकि उन्हें अब द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करते भी एक साल बीत चुका है। छात्रों ने विवि की इस लापरवाही को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। शैक्षणिक विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस तरह की लापरवाही से छात्रों के करियर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वहीं, संस्थान की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। उन्होंने सुझाव दिया है कि विश्वविद्यालय को विशेष परीक्षा आयोजित कर छात्रों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। छात्र अब सीधे शासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर परिणाम उनके भविष्य पर पड़ सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बीएएमएस कोर्स की संरचना के अनुसार प्रत्येक डेढ़ वर्ष पर फाइनल परीक्षा, प्रत्येक छह माह पर टर्मिनल परीक्षा और प्रत्येक दो माह पर पीरियाडिक असेसमेंट होता है। इस प्रणाली के हिसाब से द्वितीय वर्ष के छात्रों की अगली व्यावसायिक परीक्षा अगले छह माह में होनी है। पर जिस तरह की स्थिति है छात्र असमंजस में है। इधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. ओपी सिंह का कहना है कि बैच 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अन्य परिणाम भी सोमवार के बाद जारी कर दिए जाएंगे। जो छात्र फेल हुए हैं उनकी बैक परीक्षा दिसंबर में करा रहे हैं। किसी का कोई नुकसान नहीं होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.