दुखद: अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट का निधन, शोक की लहर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी उमा बिष्ट का निधन हो गया हैं। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। आज मंगलवार को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उनके निधन पर सीएम नेशोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) में लिखा कि, “द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक मदन सिंह बिष्ट जी की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !”

- Advertisement -
Ad imageAd image

बता दें कि उमा बिष्ट अल्मोड़ा की सक्रिय राजनीति का एक बड़ा चेहरा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया था और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी के मुताबिक उन्हें सिर में अचानक दर्द होने के चलते डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज होना बताया था जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था। उनके असामयिक निधन पर द्वाराहाट विधानसभा समेत कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर छा गई। पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। वही, भाजपा, यूकेडी व अन्य तमाम दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। जानकारी के मुताबिक उनकी अंत्येष्टि बुधवार को स्थानीय घाट नौलाकोट, द्वाराहाट में की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.