भाकृअनुप – विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में “कृषि संरचनाओं और पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना” की 21वीं वार्षिक कार्यशाला का आयोजन

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर, 2025 तक “कृषि संरचनाओं और पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 21वीं वार्षिक कार्यशाला” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला कृषि संरचनाओं एवं पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा संरक्षित खेती से संबंधित नवीनतम प्रौद्योगिकियों एवं अनुसंधान निष्कर्षों के आदान-प्रदान हेतु एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों में स्थित 14 सहयोगी केन्द्रों — अल्मोड़ा (उत्तराखंड), भुवनेश्वर (ओडिशा), लुधियाना (पंजाब), अबोहर (पंजाब), उमियम (मेघालय), जूनागढ़ (गुजरात), रांची (झारखंड), श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर), गंगटोक (सिक्किम), उदयपुर (राजस्थान), डापोली (महाराष्ट्र), दिरांग (अरुणाचल प्रदेश), मखदूम (उत्तर प्रदेश) तथा रायचूर (कर्नाटक) के लगभग 50 से अधिक वैज्ञानिक, कृषि अभियंता, नीति निर्माता एवं प्रसार कार्यकर्ता भाग लेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कृषि संरचनाओं और पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना का प्रमुख उद्देश्य कृषि में प्लास्टिक के वैज्ञानिक एवं स्थायी उपयोग को बढ़ावा देना है। इस कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप प्लास्टिक आधारित कृषि संरचनाओं, जैसे सिंचाई, भंडारण, पशु आवास एवं हैंडलिंग सिस्टम का विकास, संरक्षित खेती एवं एक्वाकल्चर संरचनाओं का निर्माण जो जलवायु परिवर्तन एवं फसल प्रणाली के अनुकूल हों, तथा परिवहन एवं पैकेजिंग प्रणालियों का विकास ताकि नाशवंत कृषि उत्पादों का संरक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके, संवाद के प्रमुख के बिंदु रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. झा, उप महानिदेशक (इंजीनियरिंग), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे डॉ. के. नरसैय्या, सहायक महानिदेशक (प्रोसेस इंजीनियरिंग), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली; डॉ. नचिकेत कोटवालीवाले, निदेशक, भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई उपरान्त अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान , लुधियाना; तथा डॉ. राकेश शारदा, परियोजना समन्वयक, “कृषि संरचनाओं और पर्यावरण प्रबंधन में प्लास्टिक इंजीनियरिंग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना” उपस्थित रहेंगे। यह कार्यशाला पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो कृषि क्षेत्र में प्लास्टिक इंजीनियरिंग, नवाचार एवं पर्यावरणीय प्रबंधन के नए आयाम प्रस्तुत करेगा तथा सतत एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ कृषि प्रणाली के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.