हरिद्वार में गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान में कुल 21 लोगों को सकुशल बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सप्तऋषि घाट पर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी और आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां फंसे 21 लोगों का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसी दौरान कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में भी गंगा के बीच बने टापू पर स्नान कर रहे श्रद्धालु अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए। तेज बहाव के कारण लोग टापू से बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि अपनी टीम, चेतक कर्मियों और जल पुलिस के साथ बोट एवं राहत उपकरणों के जरिए मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस अभियान में टापू पर फंसे 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.